कलम घस रहे है हम
गुमान = doubt
बेसूद = without thinking
मुफ़लिसों = poor
फ़ाको = malnutrition
मुन्तज़िर-ए-फरदा = waiting for tomorrow
रिन्दों = drunkard
ज़हमत = hardship
गुमान है बदल रहे है हम
असल में हाथ मल रहे है हम
हिन्दू मुसलमान के झगड़े
गोरक्षा गोशाला के झगड़े
देश प्रेम देश द्रोह के झगड़े
इनमें बेसूद उलझ रहे है हम
असल में हाथ मल रहे है हम
मुफ़लिसों के सपने बिखर गए
प्यास से शहर के शहर उजड़ गए
फ़ाको से बच्चे बेमौत मर गए
मौज मस्ती में मर रहे है हम
असल में हाथ मल रहे है हम
है ही नहीं मुम्किन कि न आये
जो ला सके ले आये
अब आएगा तब आएगा
जब भी जैसे भी पर इंक़लाब आएगा
इस आस में मुन्तज़िर-ए-फरदा बैठे है हम
असल में हाथ मल रहे है हम
ओ रिन्दों के शहज़ादे
ज़रा सी ज़हमत करे
घर से निकले आवाज़ उठाए
हाथ बढ़ाए सर फुड़वाए
हाथ बढ़ाए सर फुड़वाए
कुछ तो करे कि जिससे
अगली नस्लों का कर्ज उतारे
कल वो भी न कह दे की
कलम घस रहे थे हम
गुमान था बदल रहे थे हम
असल में हाथ मल रहे थे हम ।
गुमान = doubt
बेसूद = without thinking
मुफ़लिसों = poor
फ़ाको = malnutrition
मुन्तज़िर-ए-फरदा = waiting for tomorrow
रिन्दों = drunkard
ज़हमत = hardship
Excellent Aku
ReplyDeleteThanks Ankur :-)
Delete