यकीन है कि ऑफिसर न होते होते शाद हम
न जाने इस गुमाँ में होते और क्या ख़राब हम
रदीफ़ काफ़िये बहर की हर तरफ कसा कसी
ज़रा से होते बाख़बर न आते इस दयार हम
शरीक मैकशी में दिलरुबा कभी तु हो ज़रा
तेरी कसम पियेंगे न तुझ बिन कभी शराब हम
सवाल ही सवाल थे जवाब था कही नहीं
न पूछ यार हाल चाल थे जब लाजवाब हम
कभी कभी जो जाम पीते है लत लग जायेगी
इसी सबब बढ़ा रहे शराब का बज़ार हम
गुमाँ : suspicion
शाद : happy
रदीफ़ : refrain, repetition of words at the end of a couplet that follow the rhyming word
काफ़िये : rhyming words
बहर : meter and pattern of one line of a couplet; all other lines have to follow the same pattern
दयार : this place
शरीक : participate in
मैकशी : liquor drinking
सबब : cause, reason
Wah wah
ReplyDeleteThanks
ReplyDelete